राधाकुंड में हुई अध्यापक की हत्या का राजफाश, हत्यारोपी ने लाखो रु हड़पने के लिए किया था कृत्य

प्रिंस कुलश्रेष्ठ
मथुरा। गोवर्धन पुलिस ने राधाकुंड की राधिका विहार कालोनी में 19 दिन पूर्व कमरे मिले अध्यापक के शव की घटना का राजफाश कर दिया है। अध्यापक की हत्या परिवार में विवाद को खत्म करने के लिये तांत्रिक क्रिया कराके रिटायरमेंट में मिले पैसे हड़पने के लिये करीबी दोस्त ने ही की थी। पुलिस दोस्त को गिरफ्तार कर कब्जे से 6 लाख रूपये बरामद किये है। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि 10 दिसंबर को थाना गोवर्धन के राधाकुंड की राधिका विहार कालोनी में 52 वर्षीय अध्यापक उमेश चन्द्र शर्मा का शव घर के कमरे में पड़ा मिला था। घटना के खुलासे में लगे प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा, संविलास प्रभारी उ.नि. विकास शर्मा प्रभारी, एसओजी प्रभारी उ.नि. राकेश यादव ने हर बिंदू पर गहनता से जांच की तो करीबी दोस्त लवकुश पुत्र वीरपाल निवासी घुँघरावली बनवारीपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर हाल निवासी राधिका विहार कालोनी राधाकुण्ड थाना गोवर्धन का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बम्वे किनारे कोठरी के पास गांव मुखराई से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जाता है कि हत्यारोपी लवकुश मृतक उमेश चन्द्र शर्मा के थाना सदर बाजार क्षेत्र के कृष्णापुरी कालौनी स्थित मकान मे किराये पर रहा था। वही पर दोनों की गहरी जान पहचान हो गयी और दोस्त बन गये। दोनों का अपने-अपने परिवारों से विवाद होने पर राधाकुण्ड राधिका विहार कालोनी मे अलग-अलग मकान बनाकर रह रहे थे। मृतक उमेश चन्द्र शर्मा की परिवारिक कलह को समाप्त करने के लिये हत्यारोपी ने उसे तान्त्रिक का सहारा लेने के लिये बताया और मृतक को अपने साथ लेकर कामाख्या, उज्जैन, उत्तराखण्ड, नेपाल आदि स्थानों पर तांत्रिकों से मिलाने के लिये लेकर गया। मृतक उमेशचन्द्र शर्मा सरकारी अध्यापक थे, जिन्होने डेढ वर्ष पूर्व वी.आर.एस लिया था। रिटायरमेन्ट के बाद मिले रुपयों को देख आरोपी के मन मे लालच आ गया और तांत्रिक वाली बातों मे बहकाकर अपने चंगुल मे फसा लिया। विवाद समाप्त कराने के लिये मृतक ने अपने पिता से रुपये लेकर हत्यारोपी दोस्त को नवम्बर 2022 में 14,50,000 रुपये उसके खाते में ट्रान्सफर कर दिये थे। तांत्रिक से काम कराने की 05 दिसंबर तय हुयी थी, लेकिन मृतक के परिवार की परिवारिक कलह समाप्त नही हुयी तो, मृतक ने लवकुश से पैसे वापस करने व काम कराने का दवाव बनाया तो 10 दिसंबर की रात्रि को मृतक उमेश चन्द्र के घर में जाकर उसके सिर मे पत्थर मारकर लवकुश ने हत्या कर दी। घर में घर मे तात्रिक को देने के लिये रखे छः लाख रुपये व मोबाइल को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगदी के अलावा एक आला कत्ल पत्थर (सीमेन्टेड ईट) बरामद की है।