रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण का हुआ भूमि पूजन

कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और जीएलए कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल रहे मौजूद

मथुरा । श्रीरामलीला सभा के तत्वावधान में रामलीला मैदान के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। आचार्य गोविंद गोस्वामी एवं प्रणव गोस्वामी के आचार्यत्व तथा अनिल स्वामी के निर्देशन में शास्त्रोक्त विधि से पूजन कराया गया। इस अवसर पर हनुमान बाग गोवर्धन के महंत बाबा सियाराम दास का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य मनोरथी जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल एवं मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण रहे। भूमि पूजन संयुक्त रूप से मुख्य मनोरथी नारायण दास अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, सभा के संरक्षक गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी एवं रविकांत गर्ग, सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, उपसभापति जुगलकिशोर अग्रवाल एवं नंदकिशोर अग्रवाल, महामंत्री मूलचंद गर्ग, मंत्री प्रदीप सर्राफ पीके एवं विजय किरोड़ी तथा कोषाध्यक्ष शैलेश सर्राफ ने किया।

भूमि पूजन के उपरांत सभा की ओर से उपस्थित संतों, मनोरथियों, मुख्य अतिथि एवं संरक्षकों का सम्मान और अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में कन्हैयालाल बजाज, अजय मास्टर, हेमंत अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल वृंदावन वाले, श्याम सिंह अहेरिया, महावीर मित्तल, प्रदीप गोस्वामी, सर्वेश शर्मा एडवोकेट, गोकुलचंद सर्राफ, कृष्ण मुरारी नेताजी, सुरेंद्र शर्मा खौना, विजय बहादुर सिंह, योगेंद्र चतुर्वेदी, गोपाला चतुर्वेदी, पंडित अमित भारद्वाज, अमृतलाल खंडेलवाल एवं प्रदीप वल्लभ शर्मा सहित सभा के समस्त पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्यजन उपस्थित रहे।