मथुरा पुलिस में बड़ा फेरबदल, आठ निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, अजय वर्मा को सौंपी राया की कमान

मथुरा । जनपद मथुरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। 27 नवंबर 2026 को जारी स्थानांतरण आदेश के तहत आठ निरीक्षकों एवं उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस फेरबदल में कई थानों के प्रभारी निरीक्षकों को बदला गया है।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक प्रेम शंकर पाण्डेय को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना गोवर्धन, निरीक्षक हरेन्द्र मलिक को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना बरसाना तथा निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना गोविन्द नगर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना नौहझील की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, नौहझील के प्रभारी निरीक्षक रहे निरीक्षक अंजीश कुमार को थाना छाता का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना महावन नियुक्त किया गया है। इसके अलावा निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में भेजा गया है। वहीं, उपनिरीक्षक अजय वर्मा को थाना गोविन्द नगर के थानाध्यक्ष पद से स्थानांतरित कर थाना राया का थानाध्यक्ष बनाया गया है।