मथुरा । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर कल मथुरा आ रहे हैं। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी कल सांय करीब 4 बजे गोवर्धन हेलीपैड पर नई दिल्ली से हेलीकॉप्टर द्वारा आएंगे। मुख्यमंत्री श्री धामी यहां से बृज वसुंधरा रिसोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद 4:30 बजे गुरु कृपा गेस्ट हाउस गोवर्धन में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सांय 6 बजे करीब गिर्राज जी की परिक्रमा गोल्फ कार्ट कार द्वारा करेंगे। उनका रात्रि विश्राम गोवर्धन में ही ब्रज वसुंधरा रिसोर्ट में रहेगा। अगले दिन 30 दिसंबर को दानघाटी में दर्शन करेंगे उसके बाद प्रेम सेवा संस्थान पहुंचेंगे। दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री मथुरा के पुराने नए बस स्टैंड के सामने स्थित पीतांबरी देवी मैया बगुलामुखी के मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री साध्वी दीदी ऋतंभरा के आश्रम वात्सल्य ग्राम जाएंगे। वहा कार्यक्रम में भाग लेने के उपरांत वृंदावन के पवन हंस हेलीकॉप्टर से सांय दो बजे के लगभग देहरादून के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।