मथुरा। सरकारी भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने वालो के खिलाफ नगर निगम की टीम ने खदेड़ो अभियान तेज कर दिया है। सहायक नगर आयुक्त डी.के. सिंह के नेतृत्व में टीम ने सोमवार को वार्ड नं. 26 औरंगाबाद द्वितीय के मौजा औरंगाबाद बांगर में स्थित खसरा नं. 12/2 पोखर पर कन्डे, उपले, इंधन आदि रखकर कब्जा किये जाने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए पैमाईश कर नगर निगम की जगह चिन्हित की। उसके उपरांत अवैध रूप से किये गये अस्थाई कब्जे को हटवा कर भूमि पर नगर निगम सम्पत्ति का बोर्ड लगवा दिया ।
कार्यवाही के समय राजस्व निरीक्षक नजूल सोहन सिंह लेखपाल थानसिंह लक्ष्मण शर्मा व प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश कुमार नायब सूबेदार राजेश राहुल चतुर्वेदी दिगम्बर सिंह पी.पी. सिंह गुलवीर सिंह धरमवीर सिंह योगेश उपस्थित रहे ।
नगर आयुक्त अनुनय झा का इस संबंध में कहना है कि नगर निगम की जमीन पर किसी भी प्रकार का अनाधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.