मथुरा। जिला पोषण समिति की मासिक बैठक मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिसमें जिले में चल रहे पोषण अभियान के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की गई, खासकर आंगनबाड़ी केंद्रों के आधारभूत सुविधा, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन, आंगनबाड़ी केंद्रों के कायाकल्प एवं अन्य विभागीय क्रियाकलापो के बारे में जानकारी ली गयी
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री मीणा द्वारा हाल ही में संपन्न हुए मिशन ‘हर बच्चे को छत’ के संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी व बेसिक शिक्षा अधिकारी समेत तीनों विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की मिशन की सफ़लता के संदर्भ में सराहना की गई।
सीडीओ ने आंगनबाड़ी के कायाकल्प हेतु कई निर्देश दिए जिनमें आंगनबाड़ी केंद्रों की आवश्यकता की सूची तैयार कर पंचायती राज व स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से संचालित होने वाले ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता निधि के माध्यम से आंगनबाड़ी की जरूरतों को पूरा करने हेतु निर्देश दिए।
बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ अभिनव मिश्रा ने बताया कि निरंतर कुपोषित रहने वाले सैम बच्चों के स्वास्थ्य संवर्धन हेतु रोज वृद्धि निगरानी करने व परामर्श के संबंध में ग्राम प्रधान व स्वास्थ्य विभाग से समन्वय करते हुए इन बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करने हेतु निर्देश प्राप्त हुए हैं।
साथ ही सीडीओ ने कुपोषित बच्चों के एनआरसी संदर्भन व पोषण ट्रैकर ऐप पर फीडिंग की समीक्षा करते हुए आगे की प्रगति के लिए टारगेट भी निर्धारित किए।
इस बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला पंचायती राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी एवं समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.