मथुरा। मथुरा – भरतपुर मार्ग पर अवैध रूप से विकसित की जा रही एक कॉलोनी में मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण की टीम ने मंगलवार को धवस्ती करण अभियान चलाया। यह कॉलोनी ललित बंसल द्वारा काटी गई है। थाना हाईवे के अंतर्गत आज भरतपुर रोड पर ललित बंसल द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृत कराए विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वहां चल रहे सभी प्रकार के निर्माण कार्य को बंद कराया गया।
अवर अभियंता मनीष तिवारी के अनुसार निर्माणकर्ता ललित बंसल द्वारा कार्य को बंद नहीं करके लगातार अवैध रूप से कॉलोनी काटने का कार्य किया जा रहा था जिसके विरुद्ध सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा गिराने के आदेश 17 नवम्बर22 को पारित किए गए परंतु निर्माणकर्ता के द्वारा ना निर्माण को हटाया गया ना ही कोई शमन हेतु मानचित्र प्राधिकरण में प्रस्तुत किया जिसके कारण मंगलवार को थाने हाईवे की पुलिस फोर्स के साथ लगभग 2500 वर्ग मीटर में काटी जा रही अवैध रूप से कॉलोनी में जेसीबी से सड़क नाली के साथ साथ कई भवनों की डीपीसी तक भरी हुई बाउंड्री को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम निकित वर्मा सहित प्राधिकरण का स्टाफ मौजूद रहा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.