मथुरा। मजदूरी रोकने और निकाले गए मजदूरों को बापस काम पर लिए जाने के लिए पेट्रोलियम वर्कर्स यूनियन की कांट्रेक्ट वर्कर्स मथुरा रिफाइनरी यूनिट ने आज सांकेतिक धरना दिया । ठेकेदार द्वारा स्वीकृत पारिश्रमिक का आधा वापिस करने की शर्त न मानने वाले 18 श्रमिकों को काम पर न लेने से नाराज मजदूर बीते एक माह से उद्वेलित और आंदोलित हैं ।
कल यूनियन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आज के धरने की सूचना दी थी और 9 अक्टूबर को 9 नम्बर गेट से टाउनशिप तक पदयात्रा का कार्यक्रम बता दिया था । मजदूर नेता का. शिवदत्त चतुर्वेदी यूनियन अध्यक्ष मधुवन दत्त चतुर्वेदी एड. उपाध्यक्ष का. बीएम मेहता सचिव का. जगन का. जीसस चतुर्वेदी एड. ‘उत्कर्ष’ के नेतृत्व में सैकड़ों मजदूरों ने ठेकेदारों और मैनेजमेंट के अपवित्र गठजोड़ के खिलाफ सभा की। सभा में राष्ट्रपति के लिए खुला पत्र जारी किया गया। वेतन चोरी को लेकर प्लांट और मार्केटिंग डिवीजन के सैकड़ों मजदूरों में आक्रोश फैलता जा रहा है । मजदूरों ने जमकर रिफाइनरी मेनगेट पर नारे लगाए और रिफाइनरी के भीतर मजदूरों का शोषण उत्पीड़न बंद करने की मांग की ।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.