मथुरा। बीएसए कॉलेज में चल रही बीएड और एलएलबी की परीक्षाओं के पेपर रूपये लेकर लीक करने के यू-टयूब पर प्रसारित खबर के मामले में कॉलेज प्रशासन ने कडी आपत्ति जताते हुए कोतवाली प्रभारी को मुकदमा पंजीकृत कराने की तहरीर दी है। कालेज के प्राचार्य डा.ललित मोहन शर्मा ने कहा कि विभिन्न कक्षाओं में मनमाफिक एडमिशन न मिलने से कुपित होकर कैम्पस खबर के निर्मल राजपूत और उनके सहयोगियों ने असत्य, निराधार वीडियों यू-टयूब पर चलाई है।
बीएसए कॉलेज के विधि संकाय के विभागाध्यक्ष डा. एस.के राय और राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डा. एस.के. सिंह ने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि यू-टयूब पर कैम्पस खबर के नाम से प्रकाशित वीडियों पूरी तरह निराधार कूटरचित, फर्जी है जो कि विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने के लिए प्रसारित किया गया है।
कॉलेज के दोनों वरिष्ठ प्रोफेसर का कहना है कि यहां विद्यालय को यूनिवर्सिटी द्वारा मथुरा जिले का परीक्षा नोडल केन्द्र बनाया गया है। वर्तमान में 7 हजार परीक्षार्थी एलएलबी बीए एलएलबी एवं बीएड की परीक्षा निरंतर दो पालियों में दे रहे है। परीक्षा केन्द्र पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गये। कॉलेज में परीक्षाएं पूरी तरह से पारदर्शिता के साथ संचालित हो रही है। सोची समझी साजिश के तहत कॉलेज की छवि बिगाडने के लिए यू-टयूब पर वीडियो डाली गई है। परीक्षा के दौरान बिना अनुमति के परीक्षा कक्ष की वीडियों बनाना पूर्णतः वर्जित गैर कानूनी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.