मथुरा। लंकेश भक्त मंडल द्वारा त्रिकालदर्शी दशानन की पूजा अर्चना कर पुतला दहन का होगा विरोध किया जाएगा। भगवान श्री राम के आचार्य लंकेश का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। रामलीला मैदान में लंकेश का भव्य मंदिर बनवाने के लिए तैयारी की जा रही है।
लंकेश भक्त मंडल के अध्यक्ष ओमवीर सारस्वत एड. ने कहा है कि भगवान शिव के प्रिय भक्त त्रिकालदर्शी महाराज रावण का पुतला दहन नहीं करना चाहिए।प्रकांड विद्वान ब्राह्मण रावण की विद्वता को जब भगवान श्री राम ने मानकर उनसे लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए सेतु बंधु रामेश्वरम की स्थापना कराई और लंकेश को अपना आचार्य मानकर उनकी पूजा की और लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए आशीर्वाद लिया तो अब समाज के चंद लोग क्यों रावण का पुतला हर साल दहन करते हैं। यह भगवान श्री राम का अपमान करने वाला कार्य है इस पर तुरंत रोक लगानी चाहिए।
लंकेश भक्त मंडल की ओर से हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा के अवसर पर दोपहर 12 बजे यमुना पुल पर तलहटी में महादेव जी का पूजन और लंकेश की महा आरती की जाएगी जिसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। समाज में जागरूकता लाने के लिए रावण की अच्छाइयों की परआधारित एक पुस्तक का जल्द ही प्रकाशन किया जाएगा। लंकेश पूजन में भाग लेने के लिए संजय सारस्वत कुलदीप अवस्थी ब्रजेश सारस्वत धीरेंद्र सारस्वत अजय सारस्वत कैप्टन के पी सारस्वत हरीश चंद्र सारस्वत उमाशंकर सारस्वत मुकेश सारस्वत पूर्व प्रधान गजेंद्र सारस्वत आदि ने अपील की है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.