गोवर्धन पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग के महानिदेशक, शिक्षण की गुणवत्ता को परखा

– मनोयोगपूर्वक बच्चों को पढाएं अध्यापक

हरिओम चौधरी
गोवर्धन। शैक्षिक स्तर को मजबूत करने एवं शिक्षा की गुणवत्ता को परखने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी महानिदेशक (बेसिक शिक्षा) विजय किरन आनंद गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने परिषदीय विद्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और ब्लाक संसाधन केंद्र का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महानिदेशक ने बीआरसी कार्यालय से संबंधित व्यवस्थाओं को, परिसर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय और परिषदीय विद्यालय की व्यवस्थाओं के साथ साथ शिक्षण की गुणवत्ता को जांचा और परखा। वे व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखाई दिए। उन्होंने विद्यालय में प्रधानाध्यापक अशोक कुमार बौद्ध से विद्यालय की समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर उतर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ आगरा के मंडल अध्यक्ष नृत्यगोपाल दुबे से भेंट कर चर्चा की। महानिदेशक ने कहा कि शिक्षा के स्तर को बढाने के लिए सरकार समुचित व्यवस्थाएं दे रही है। अध्यापक मनोयोगपूर्वक बच्चों को पढाएं। स्कूल परिसर में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्राइमरी स्कूलों को सजने सवांरने का काम किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीवान सिंह यादव, अनुसूचित जाति-जनजाति एशोसिएशन के प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार बौद्ध, उत्तर प्रदेशीय मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आनंद वशिष्ठ, सीपी शर्मा, प्रमोद कुमार, रेखा रानी वार्ष्णेय, बबिता कनौजिया, शशिवाला, ममता चौधरी, सोनम सिंह, संजू, सरिता, साधना, रजनी शर्मा, बृजेश शर्मा, विजय लक्ष्मी, नारायन प्रसाद, सचिनन अग्रवाल, सोमकुमार, प्रमोद कुंतल, पुष्पेन्द्र पाठक, गोपाल सिंह, मथुरा प्रसाद शर्मा आदि थे।