सांसद हेमा मालिनी तीसरी बार फिर लड़ेंगी मथुरा से चुनाव , एजूकेशन केवल इंटर तक ही हो पाई ,

मथुरा। जनपद की सांसद हेमा मालनी विश्व विख्यात हस्ती है मथुरा से उनका विशेष लगाव जग जाहिर है। यहाँ से वे दो बार लोकसभा सीट से रिकार्ड मतों से जीतकर ब्रजवासियो के दिलो में अपनी अच्छी खासी पैठ बना चुकी है तीसरी बार भी उन्होंने मथुरा से ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। मथुरा को वह पूरा समय देती है हर महीने उनका एक हफ्ते का प्रवास हो जाता है। इस महीने वह 21 तारीख को मथुरा आ रही है। सूत्रों के मुताबिक़ वे 23 के बाद यहाँ से जाएँगी।
शोले फिल्म में अपने चुलबुले और बातूनी अंदाज से लोगों के दिल में उतर जाने वाली हेमा मालिनी को बॉलीवुड का बहुत ही दिग्गज कलाकार माना जाता है। उन्होंने अपने करियर में बहुत से बेहतरीन रोल किए है फैंस आज भी उनकी एक्टिंग के साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं लाखों दिलों पर राज करने वाली हेमा मालिनी कितना पढ़ी लिखी हैं? इसके बारे में विस्तृत जानकारी देते है।
हेमा मालिनी का जन्म 16 अक्तूबर 1948 को हुआ था उनकी शुरुआती स्कूलिंग चेन्नई के आंध्र महिला सभा से हुई थी पढ़ाई में काफी बेहतर स्टूडेंट थीं इसके बाद की उनकी पढ़ाई नई दिल्ली के तमिल एजुकेशन एसोसिएशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल से की बचपन में ही हेमा मालिनी को फिल्म में काम करने का मौका मिला गया था इसी के चलते वो 12वीं तक की भी पढ़ाई नहीं कर सकीं।
हेमा मालिनी के पिता वीएस आर चक्रवर्ती तमिल फिल्मों के निर्माता थे इसी के चलते उन्हें बचपन से ही फिल्मों से लगाव हो गया था इसके बाद साल 1961 में काफी कम उम्र में हेमा मालिनी को एक फिल्म में डांसर का रोल निभाने का मौका मिला। इस रोल को करने के बाद उन्होंने फिल्मों में ही अपना करियर देख लिया साल 1968 में उन्हें राज कपूर के साथ सपनों का सौदागर में काम करने का मौका मिला इस फिल्म के बाद हेमा मालिनी ने फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा इन्हीं सबके चलते इस दिग्गज अभिनेत्री को अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ना पड़ गया।