कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की‘ प्रदर्शनी का उद्घाटन

नगर निगम के भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का जन्मदिन
मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में नगर के भूतेश्वर स्थित जलकल सभागार में उनके जीवन से सम्बन्धित तीन दिवसीय व्यक्तित्व विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गन्ना विकास एवं चीनी मिलें लक्ष्मीनारायण चौधरी विधायक श्रीकान्त शर्मा महापौर डा.मुकेश आर्यबन्धु भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल नगर निगम उपसभापति राधाकृष्ण पाठक प्रदीप गोस्वामी द्वारा किया गया।
प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के विविध पहलुओं से परिचय कराने वाले वाली तस्वीरें प्रदर्शित की गयी हैं। ये प्रदर्शनी 19 सितम्बर तक चलेगी। इस प्रदर्शनी का नाम ‘कहानी भारत मां के सच्चे सपूत की‘ रखा गया है।
कार्यक्रम में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल महाप्रबन्धक जल विजय नारायण मौर्य भाजपा नेता चेतन स्वरूप पाराशर सहित नगर निगम के पार्षद हेमंत अग्रवाल राजेश सिंह पिंटू नीलम गोयल एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।