मथुरा के डीएम आगरा के डीएम बने, पुलकित खरे होंगे मथुरा के नए डीएम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने मथुरा के जिला अधिकारी नवनीत सिंह चहल को आगरा का जिलाधिकारी बनाया है। मथुरा के नए जिलाधिकारी पुलकित खरे होंगे जो वर्तमान में पीलीभीत के जिलाधिकारी हैं। उधर अब तक आगरा में तैनात रहे जिला अधिकारी पीएन सिंह को राहत आयुक्त के पद पर लखनऊ भेजा गया है। इनके अलावा डॉ आदर्श सिंह जिला अधिकारी बाराबंकी को प्रभारी आयुक्त झांसी मंडल झांसी, गाजीपुर के जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को जिलाधिकारी हरदोई, मनीष कुमार सिंह को हरदोई से डीएम बाराबंकी, सुश्री दिव्या मित्तल को डीएम संत कबीर नगर से डीएम मिर्जापुर सुश्री आर्यका अखौरी को डीएम गाजीपुर सुश्री ईशा दोहन उपाध्यक्ष वाराणसी विकास प्राधिकरण को डीएम चंदौली, प्रवीण कुमार को डीएम मिर्जापुर से पीलीभीत गौरंग राठी उपा ध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण और नगर आयुक्त अलीगढ़ नगर निगम से डीएम भदोही, प्रेम रंजन सिंह उपाध्यक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण से डीएम संतकबीर नगर बनाया गया है। इनके अलावा रणवीर प्रसाद सचिव राजस्व परिषद को आवास आयुक्त लखनऊ अजय चौहान को सचिव लोक निर्माण विभाग सचिव बनाया गया है।