मथुरा में 73 कमल पुष्पों से माँ यमुना का पूजन कर भाजपाईयो ने मोदी का मनाया जन्मदिन

राजा घाट पर लगायी मोदी जी के व्यक्तित्व पर चित्र प्रदर्शनी

मथुरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिवस पर आज भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में विश्राम घाट के निकट विकास तीर्थ राजा घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मां श्री यमुना महारानी का दुग्धाभिषेक कर 73 कमल पुष्पों से श्री यमुना महारानी का पूजन अर्चन किया व सामूहिक यमुनाष्टक पाठ एवं यमुना जी के सहस्रनाम का सामूहिक पाठ किया गया।
इस दौरान राजा घाट के आसपास यमुना तट को भाजपा के ध्वज से सजाया गया वही नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व एवं जीवन को दर्शाते हुए चित्रो की प्रदर्शनी लगाई गयी। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ जनमानस में अपार उत्साह देखने को मिला। तीर्थाटन के लिए विभिन्न प्रांतों से आये श्रृद्धालुओ ने भी कार्यक्रम में उमंग और उत्साह के साथ सहभागिता की। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय विचारधारा को जनमानस के हृदय तक अपने कार्यों से जन जन के मन में बसने वाला अद्वितीय व्यक्तित्व बताया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य ठा. ओमप्रकाश सिंह, गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, डॉ. डी.पी. गोयल, चेतन स्वरूप पाराशर, महेश चतुर्वेदी एड., मुकेश खण्डेलवाल, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, नवीन मित्तल, रामकिशन पाठक, ब्रजेंद्र नागर, राजू यादव, पार्षद रामदास चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी, रामकृष्ण चतुर्वेदी एड., हेमंत अग्रवाल, भाजपा जिला मंत्री कुन्ज बिहारी, सुनील चतुर्वेदी, कान्तानाथ चतुर्वेदी, दीपेंद्र चतुर्वेदी, संजय शर्मा, लक्की कमल, अशोक गुप्ता, अनुराग चतुर्वेदी, श्यामू चतुर्वेदी, शरद चतुर्वेदी, सुरेंद्र चतुर्वेदी, नरेन्द्र सैनी, मदन मोहन श्रीवास्तव, सुमित शर्मा, लोकेश तायल, योगेश आवा, कृष्णमणि सूबेदार, सचिन अग्रवाल, ओमप्रकाश चतुर्वेदी, विनोद तिवारी, नितिन शर्मा, बिरजो सैनी, मथुरेश पाठक, सतेंद्र चतुर्वेदी, रिंकू चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।