उत्तर प्रदेश के सफाई कर्मचारी संघ का प्रतिनिधि सम्मेलन कल

मथुरा। उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कल शुक्रवार को होटल शीतल रीजेंसी में होगा जिसकी अध्यक्षता सुरेश चंद चौहान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुंदर बाबू चंचल प्रदेश के प्रमुख महामंत्री अशोक कुमार वाल्मीकि उपस्थित रहेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए उ.प्र. सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री महेश काजू ने बताया कि सम्मेलन का उददेश्य वाल्मीकि समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर लाना है। सम्मेलन में सरकार द्वारा सफाई कार्य जैसे मुख्य काम के लिए कर्मचारियों की सीधी नियुक्ति के स्थान पर की जा रही आउट सोर्सिंग भर्ती के खिलाफ आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी। सम्मेलन में मुख्य रूप से बिक्की वाल्मिक सिद्धांत भाटिया भारत हमदर्द कुणाल आदि उपस्थित रहेंगे।