मथुरा। कारागार में जन्मे कान्हा की नगरी में आज सांप्रदायिक सद्भाव की एक विशेष मिसाल देखने को मिली जब जिला जेल में हिंदू महिला कैदियों के साथ एक मुस्लिम महिला ने भी करवा चौथ का व्रत रखा। मथुरा की जिला जेल में निरुद्ध 31 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा। व्रत से प्रभावित एक मुस्लिम महिला कैदी ने भी उनके साथ निर्जला व्रत रखा। उक्त महिला ने भी हिंदू महिलाओं की तरह रीति रिवाज कर अपना व्रत खोला जिसे देख अन्य महिला कैदी भावुक हो उठी और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

बुधवार को करवा चौथ व्रत को लेकर प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने सभी जेल अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि जेलो में मौजूद महिला कैदियों को रीति रिवाज का सम्मान के साथ व्रत करने की व्यवस्था की जाए। मथुरा जेल में 31 महिला बंदी है जिसमें से 10 महिलाओं के पति जिला जेल में ही बंद है उन महिला बंदियों के पतियों को पूजा के समय उनसे मुलाकात कर रस्म पूरी कराई गई तथा जिन 21 महिला कैदियों के पति जिला जेल से बाहर हैं उनकी वीडियो कॉल के माध्यम से वार्ता कराकर चंदा मामा को अर्क दिलवाया गया।
जेल अधिकारियों की इस सुंदर पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.