मथुरा में युवती के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म

मथुरा। हाईवे पर आगरा से कोसीकलां परीक्षा देकर लौट रही एक युवती के साथ हाईवे पर चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है आरोपी युवती का दोस्त और उसके साथी बताये जाते हैं हालांकि पीड़िता के भाई ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट कराई है। बताया जाता है दोनों की इंटरनेट मीडिया के जरिये दोस्ती हुई थी युवक उसे परीक्षा दिलाने के लिए लेकर गया था। आरोपित घायल युवती को कोसीकलां बाइपास किनारे फेंक गए थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोसीकलां क्षेत्र की एक युवती मंगलवार को आगरा में पुलिस उपनिरीक्षक की चल रही भर्ती में परीक्षा देने गई थी। युवती का आरोप है कि शाम 6:30 बजे के लगभग जब कोई वाहन कोसीकलां के लिए नहीं मिला तो एक शिफ्ट डिजायर कार में बैठ गई। कार में तीन-चार लोग पहले से सवार थे। आगरा से कार हाईवे पर आई तो उसके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अज्ञात युवकों ने उसके साथ मारपीट की। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। कार सवार कोसीकलां के बाइपास किनारे उसे गंभीर हालत में कार से फेंक कर भाग गए। राहगीरों ने घायल युवती को देखा और उसके परिजनों को जानकारी दी। पीड़ित युवती को एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है ।

थाना कोसीकलां प्रभारी निरीक्षक संजीव त्यागी ने बताया पीड़िता के भाई ने तेजवीर पुत्र अज्ञात निवासी पलवल हरियाणा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा का दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि युवती की तेजवीर के साथ इंटरनेट मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। वही उसको परीक्षा दिलाने को कार से लेकर गया था। कार में तेजवीर और चालक था। तेजवीर का पीड़िता के पास केवल मोबाइल नबंर है। सटीक पता वह नहीं बता पा रही है। युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हाईवे पर चलती कार में की गई। घटना महुअन टोल से पहले की है। उन्होंने कहा कि युवती की हालत ठीक नहीं थी। इसलिए बयान दर्ज नहीं हो सके। आरोपितों की संख्या एक से अधिक भी हो सकती है। युवती के बयान दर्ज करने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।