जवाहर बाग में लापता युवक का शव देख मचा हड़कंप

मथुरा। थाना सदर बाजार इलाके में टेम्पो चालक की हत्या से सनसनी फैल गयी। टेम्पो चालक की हत्या गला रेत कर की गई थी। घटना की सूचना पर एसएसपी सहित पुलिस अधिकारी पहुंच गये। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर बाजार अंर्तगत जवाहर बाग में लोगों ने एक युवक शव पड़ा देखा तो दहशत फैल गयी। मौके पर मौजूद लोगों ने शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की तो वह थाना सदर क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी 28 वर्षीय लाखन पुत्र किशन का था। पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन शव को देखकर विलाप करने लगे।

म्रतक औरंगाबाद की नैना पुरम कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय लाखन टैम्पो चलाकर अपने परिवार का पालन करता था। लाखन की हत्या किए जाने की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लाखन के भाई सतीश ने बताया कि वह मंगलवार शाम 5 बजे से लापता थे। परिवार के लोगों ने रात भर तलाश की फिर सुबह तलाश की। बुधवार सुबह लाखन के शव की सूचना मिली है।

घटना की सूचना पर एसएसपी गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। लाखन की किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई थी। म्रतक कि पिता ने बताया कि लाखन के तीन ऑटो चालक दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।