मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के केंद्र व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर महानगर के समस्त मोर्चो ( युवा मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा अनुसूचित मोर्चा महिला मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा किसान मोर्चा) द्वारा भाजपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल महामंत्री प्रदीप गोस्वामी के नेतृत्व में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन शनिवार को सद्भावना ब्लड बैंक में रक्तदाता फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया गया। इस दौरान शिविर में पहुंचकर गोवर्धन के विधायक ठा कारिंदा सिंह ने रक्तदान करने वालो का उत्साह वर्धन किया। शिविर में पांच दर्जन यूनिट रक्त एकत्रित हुआ है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा चलाये जा रहे सेवा ही संगठन अभियान के अंतर्गत रक्तदान शिविर में युवा मोर्चा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महिला मोर्चा किसान मोर्चा अनुसूचित मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा वरिष्ठ व कनिष्ठ कार्यकर्ताओं व रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और कहा रक्तदान महादान की श्रेणी में आता है दान किये रक्त से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है।
महानगर महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने कहा किसी भी आपदा की स्थिति में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता ही सेवा कार्य के लिए सबसे पहले तैयार रहता है। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा के क्रम में हमेशा सबसे आगे रहते है। पिछड़ा वर्ग के कार्यक्रम संयोजक दीपक गोला पार्षद ने कहा कोरोना महामारी के चलते रक्तदान करने वाले धन्यवाद के पात्र है जो इस महामारी में अपने को सुरक्षित रख यह सेवा कार्य कर रहे है।
कार्यक्रम में यतेंद्र फौजदार नारायणदास पूजा चौधरी ममता भारतद्वाज राजेन्द्र सिंह होरा हेमंत अग्रवाल धीरज शर्मा सोमनाथ कोहली अंकित राठौर लाखन सिंह बघेल मयंक अग्रवाल राहुल वर्मा जहीर अब्बास जैदी राहुल अग्रवाल अमित गोयल पीयूष शर्मा हेमंत कौशिक कौशल बंसल कृष्णा चौधरी सियाराम तिवारी विष्णु दीक्षित दिनेश शर्मा मानवेंद्र चौधरी राजेंद्र सिंह अवधेश करन सिंह प्रेमचंद अमित शर्मा दिलीप हेमंत वर्मा दीपक चौधरी पूजा चौधरी सुनील सिकरवार गौरव कुमार अखिल चौधरी अमित छोकर भगवती प्रसाद पूनम गौड़ विजेंद्र सिंह प्रदीप महेश्वरी नीलम महेश्वरी दीपक कुमार गोपाल गोस्वामी नितेश कुमार सिंह राजू शर्मा आमिर सोहिल धीरज शर्मा ललित गौतम प्रभाकर सारस्वत महेश पांडे सुशीला पांडे आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.