34 वी पुण्यतिथि पर कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर हुआ माल्यार्पण हवन
मथुरा। जनपद में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौ. चरण सिंह की पुण्यतिथि रालोद सहित अन्य राजनैतिक दलों द्वारा उनकी कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मनाई गयी। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद के नेतृत्व में काफी सपा कार्यकर्ताओ ने चौधरी साहब की प्रतिमा को नमन करते हुए माल्यापर्ण किया। । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके कृतित्व पर चर्चा करते हुए गरीब और किसानों का मसीहा करार दिया। वर्तमान सरकारों पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। पूर्व जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद ने कहा कि किसानों के हितैषी केवल चौधरी साहब थे। आज के नेताओं का गांव, गरीब, किसान से कोई लेना देना नहीं है। कृषि की घोर उपेक्षा का परिणाम है कि किसान खेती के प्रति उदासीन होता जा रहा है।
समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रणवीर धनगर ने कहा कि भारत जैसे कृषि प्रधान देश की अर्थ व्यवस्था खेती पर आधारित है। जब तक खेती को बढ़ावा नहीं मिलेगा विकास दर का बढ़ना असंभव है। चौधरी साहब किसानों के लिए प्रेरणाश्रोत थे। अल्पसंख्यक सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि सिर्फ शहरों का सुंदरीकरण हो रहा है। गांवों का कोई पूछने वाला नहीं है। समाजवादी लोहिया वाहिनी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत चिंताजनक है। आए दिन जिस प्रकार घटनाएं हो रही है। उससे लगता है कि अपराधियों पर सत्ता का कोई नियंत्रण नहीं है। इस मौके पर संजय रावत आरिफ कुरैशी सलीम खान पवन चौधरी साबिर उस्मानी शाहरुख उस्मानी कमरुद्दीन मलिक अन्नू भाई मुनव्वर हुसैन इमरान फारूकी जागेश्वर यादव आरिफ कुरैशी गिर्राज अनु कुरैशी कमरुद्दीन मलिक अभिषेक राजेंद्र मनीष सिंह इरफान खान अशोक शर्मा कमल भाटिया राजेश संजय शिवकुमार आदि उपस्थित थे।
राष्ट्रीय छात्र लोक दल कार्यकर्ताओं ने किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की 34 वी पुण्यतिथि कलेक्ट्रेट स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण हवन यज्ञ कर मनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय छात्र लोकदल के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने छात्र रालोद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष विश्बेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री किसानों के मसीहा चौ. चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग के लिए राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेटजवाहर लाल श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर राष्ट्रीय छात्र लोकदल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर गगनभेदी नारेबाजी कर पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न देने की मांग की। इस मौके पर विश्वेंद्र चौधरी ने कहा चौधरी चरण सिंह गरीबों किसानों मजदूरों के एकमात्र नेता थे उन्होंने जीवन भर किसानों मजदूरों गरीबों की सेवा की। इस मौके पर प्रमुख रूप से धीरज चौधरी सुशील चौधरी हर्ष चौधरी हरवीर नाहरवार मौजूद रहे।