मथुरा। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर एकता मंच मथुरा के बैनर तले नगर निगम कर्मचारियों ने केंद्रीय ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय आम हड़ताल के तहत काम बंद हड़ताल की। हजारों मजदूर प्रातः 8 वजे से मोटर साइकिल लेकर भगतसिंह पार्क मथुरा में एकत्रित हुये जहाँ एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता साथी प्रीतम चंद ने की तथा भाकपा माले के राज्य स्थायी समिति सदस्य का. नशीर शाह एड, एक्टू नेता का. गिरधारी लाल चतुर्वेदी, मजदूर नेता का. बी एम मेहता, का. उत्तम चंद सहजना सहित फ्रंटल संगठनों के नेताओं ने सम्बोधित किया। सभी नेताओं ने मथुरा में मजदूरों की हड़ताल को सफल बताते हुए कहा कि संसद में पारित चार श्रम सहिताओं को वापिस लेने, काम के घंटे 8 को पुन: बहाल करने, विद्यालयों के मर्जर का फैसला अविलम्ब वापस लेने, मनरेगा की तर्ज पर शहरी बेरोजगारों के लिये भी क़ानून वनाने, सार्वजनिक क्षेत्र के निजीकरण पर रोक लगाने, आउट सोर्सिंग और संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थाई करने और खाली जगहोंको शीघ्र भरने आदि की मांग की।
भगतसिंह पार्क से भरतपुर गेट, नगर निगम टेंक चौराहे होते हुए सिचाई विभाग पुलिया तक मोटर साइकिल रैली निकाली गयी। वहां से जिला अधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया।
मोटर साइकिल रैली व प्रदर्शन में अजय चौधरी, जीतेन्द्र सिंह, राजवीर सिंह, दिलीप ठाकुर, हरिगोपाल ठाकुर, ताराचंद खरे, ज्वाला सिंह दीपक राजोरिया संजू सैनी, ज्ञानचंद सैनी, हनीफ शाह अल्वी, सुरेंद्र सिंह, लखेद्र सिंह, इसराज परमेश, सन्नी प्रधान, सिद्धांत भाटिया, विकास कुमार, लखन व कुनाल डागोर आदि उपस्थित रहा । सभा का संचालन महामंत्री जितेन्द्र कुमार ने किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.