मथुरा। आगरा मंडल में ट्रेनों में अवैध वेंडिंग पर अंकुश लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वाणिज्य विभाग एवं रेलवे सुरक्षा बल की संयुक्त टीम द्वारा सघन कार्रवाई की गई।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अंकित गुप्ता के निर्देशन में 29 मई से 12 जून 2026 तक यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। 30 मई को संयुक्त टीम ने गाड़ी संख्या 19038 अवध एक्सप्रेस में आगरा फोर्ट स्टेशन पर जांच के दौरान एक अनाधिकृत वेंडर को खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़ा।
जांच के दौरान उसके कब्जे से करीब 64 किलोग्राम पेड़ा बरामद किया गया। नियमानुसार आरोपी व जब्त सामग्री को आगे की कार्रवाई के लिए आरपीएफ ईदगाह को सौंप दिया गया।
अभियान के दौरान कुल 39 मामलों में कार्रवाई करते हुए लगभग 27,500 रुपये का राजस्व अर्जित किया गया। साथ ही यात्रियों को अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री खरीदने और अनाधिकृत विक्रेताओं की सूचना रेलवे प्रशासन को देने के लिए जागरूक किया गया।
जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि आगरा मंडल यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.