मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म भूमि और अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध लीला भूमि ब्रज क्षेत्र अब धार्मिक महत्ता के साथ आधुनिक विकास का संगम बनता जा रहा है। क्षेत्र में सुविधाओं को उन्नत करने और ब्रज की प्राचीनता व पवित्रता को सुरक्षित रखने के लिए विकास की इस प्रक्रिया से श्रद्धालुओं को सीधे जोड़ने की पहल उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने की है। इसके तहत परिषद ने QR कोड आधारित सुझाव प्रणाली लागू कर रही है, जिसकी मदद से ब्रज दर्शन को आने वाले पर्यटक और श्रद्धालु अपने सुझाव दीनदयाल परिषद तक पहुँचा सकेंगे।
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने इस नवीन पहल की जानकारी देते हुए बताया कि ब्रज न केवल भगवान श्रीकृष्ण नई जन्म और लीलास्थली है, बल्कि यहां की संस्कृति, संगीत, कला, रास-उत्सव, मंदिर परंपरा और प्राचीन कुंडों का धार्मिक महत्व देश-दुनिया के भक्तों को आकर्षित करता है। प्रतिवर्ष कई करोड़ श्रद्धालु यहाँ पहुंचकर दिव्य अनुभूति का अनुभव करते हैं। बढ़ती तीर्थयात्राओं और पर्यटन गतिविधियों के चलते ब्रज में आधुनिक सुविधाओं, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के विस्तार की आवश्यकता भी बढ़ी है।
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा हाल के वर्षों में सड़क विकास, घाटों के नवीनीकरण, कुंड पुनर्जीवन, पार्किंग विस्तार, प्रकाश व्यवस्था सुधार एवं तीर्थस्थलों के सौंदर्यीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम किए जा रहा है। अब परिषद की पहल ब्रज विकास योजनाओं में जनता को भी भागीदार बनाने की है। इसी उद्देश्य को लेकर परिषद द्वारा ब्रज आने वाले श्रद्धालुओं की वास्तविक जरूरतों को समझकर उन्हें योजनाओं में शामिल करने की योजना पर का काम किया जा रहा है। ब्रज के विकास की इस पहल में तीर्थयात्री एवं स्थानीय नागरिक अपनी राय और सुझाव साझा कर सकते हैँ।
उन्होंने श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों से QR कोड स्कैन कर सुझाव देने की अपील की है ताकि ब्रज के आध्यात्मिक वैभव और आधुनिक सुविधाओं का समन्वय और मजबूत हो सके। इसके लिए मंदिरो के आसपास, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मुख्य मार्ग, परिक्रमा आदि स्थानों पर QR कोड बोर्ड लगाए जाएंगे।
सुझाव देने की प्रक्रिया…
QR कोड स्कैन करने पर खुलने वाले सुझाव फॉर्म में—
नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद श्रद्धालु अपना सुझाव लिखित या वॉइस इनपुट के माध्यम से दे सकते हैं।
फॉर्म पूरा भरने के बाद इसे सबमिट करना होगा।

















Views Today : 6489