मथुरा। जिलाधिकारी कार्यालय पर मंगलवार सुबह जमीन के मामले में न्याय न मिलने से आहत पीड़िता ने ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर डालने का प्रयास करने लगी तो सुरक्षा में तैनात पुलिस कार्मियों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता की फरियाद सुनकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल कार्यवाही करने का भरोसा दिया। उक्त घटनाक्रम के दौरान जिलाधिकारी ऑफिस में मौजूद नहीं थे वह आगरा बैठक में भाग लेने गए हुए बताया जाता है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि उसके कुछ परिजन और गाँव वालो ने खेत पर कब्ज़ा कर लिया है।
बताया जाता है कि वृन्दावन के धौरेरा अहिल्यागंज की रहने वाली राजकुमारी मंगलवार को अपने 2 बच्चों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। जहां उसने हंगामा किया और अपने साथ लाए ज्वलनशील पदार्थ को अपने ऊपर डालने का प्रयास करने लगी। महिला वहां रोने बिलखने लगी और कहने लगी उसके साथ अन्याय हो रहा है। महिला का आरोप है कि उसके परिवार के और गांव के लोगों नें उसके खेत की जमीन पर कब्जा कर लिया है जिसको लेकर वह 8 महीने से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। पीड़िता के हंगामे को देख पुलिस वहां पहुंच गई और उसे समझा बुझाकर शांत किया।
बच्चों के साथ पहुंची महिला के द्वारा हंगामा करते देख वहां मौजूद पुलिस कर्मियों के हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मी राजकुमारी को समझाने बुझाने में जुट गए। पुलिस कर्मियों ने उसके पास मौजूद ज्वलनशील पदार्थ को उससे छीन लिया। जिलाधिकारी के ऑफिस पहुंची राजकुमारी ने कहा उसके खेत को परिजन और गांव के लोग उसे नहीं करने दे रहे। वह पिछले 8 महीने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से गुहार लगा रही है लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.