• About Us
  • Contact Us
  • Epaper
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Rajpath Mathura
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अन्तराष्ट्रीय
  • राज्य
  • मथुरा
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लेख/सम सामयिकी
  • राशिफल
  • English News
No Result
View All Result
Rajpath Mathura
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीएम योगी को लगाया झंडा

Rajpath Mathura by Rajpath Mathura
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी पुलिस झंडा दिवस पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने सीएम योगी को लगाया झंडा
0
SHARES
18
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कृष्ण ने पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर यहां पुलिस कलर (झंडा) लगाया, जबकि राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को राजभवन में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) की पुलिस महानिदेशक श्रीमती नीरा रावत ने ‘फ्लैग पिन’ लगाया। ‘फ्लैग पिन’ लगाने से आशय वस्त्र पर छोटे आकार के ध्वज से युक्त बैज लगाने से है।

एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रविवार को उनके यहां सरकारी आवास पांच, कालिदास मार्ग पर उत्तर प्रदेश पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर डीजीपी राजीव कृष्ण ने “फ्लैग पिन” लगाया। ⁠ योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ खाते पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कर्तव्यनिष्ठा, वीरता और सेवा-समर्पण की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक ‘पुलिस झंडा दिवस’ के अवसर पर आज लखनऊ में उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण जी ने पुलिस कलर (झंडा) लगाया।’’

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा ‘‘उत्तर प्रदेश में शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल बनाए रखने में सतत योगदान देने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी कर्मियों को पुलिस झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।’’ पोस्ट में मौर्य ने कहा, ‘‘आपकी सतर्कता, प्रतिबद्धता और निरंतर सेवा ने प्रदेश में भरोसे और सुरक्षित वातावरण की नींव को और मजबूत किया है।” उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में शांति सुरक्षा और आदर्श कानून व्यवस्था के सूत्रधार, उत्तर प्रदेश पुलिस के सभी समर्पित कर्मियों को पुलिस झंडा दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उप्र की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को राजभवन में पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) की पुलिस महानिदेशक श्रीमती नीरा रावत ने फ्लैग पिन लगाया। राज्यपाल को स्‍मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस अवसर पर हुए संवाद में राज्यपाल ने कहा कि पुलिस झंडा दिवस केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वर्षभर पुलिस विभाग द्वारा की गई प्रगति, सेवा कार्यों तथा अपराध नियंत्रण के प्रभावी प्रयासों की समीक्षा और उत्सव मनाने का अवसर होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि “झंडा दिवस इस बात का उत्सव होना चाहिए कि कितना अपराध कम हुआ, कौन-कौन से नवाचार किए गए और समाज सेवा में कितना योगदान दिया गया।”
राज्यपाल ने महिला पुलिसकर्मियों के प्रशिक्षण, सुरक्षा व्यवस्था, उनकी समस्याओं पर संवाद तथा समाधान खोजने के लिए नियमित बैठक आयोजित करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के बाद जब महिला पुलिसकर्मी समय निकाल सकें, तो उन्हें नवाचार और कौशल सीखने के अवसर प्रदान किए जाने चाहिए। राज्यपाल ने बताया कि राजभवन में तैनात पुलिसकर्मी अत्यंत सकारात्मक, समाजोपयोगी और रचनात्मक कार्य कर रहे हैं जिसके तहत वे पांच विद्यालयों के बच्चों को बैंड प्रशिक्षण दे रहे हैं। ये बच्चे 26 जनवरी की परेड में भाग लेते हुए सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर चुके हैं।

Tags: #On UP Police Flag DayDGP Rajiv Krishna presented the flag to CM Yogi.
Previous Post

बीएसए कॉलेज में प्रबंध समिति विवाद के बीच हुआ ‘शुद्धि हवन’

Next Post

कभी भी सस्पेंड हो सकता है आपका GST रजिस्ट्रेशन, जानें नया नियम

Rajpath Mathura

Rajpath Mathura

Next Post
कभी भी सस्पेंड हो सकता है आपका GST रजिस्ट्रेशन, जानें नया नियम

कभी भी सस्पेंड हो सकता है आपका GST रजिस्ट्रेशन, जानें नया नियम

  • Trending
  • Comments
  • Latest
मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण लॉन्च कर रहा है दो नई आवासीय योजना

March 6, 2024
वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

वृंदावन में हुए हादसे के लिए मकान मालिक है जिम्मेवार, होगी एफ आई आर ,डीएम ने की जांच समिति गठित

August 16, 2023
मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की हनुमत विहार आवासीय योजना

July 3, 2024
ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

ई- लाटरी से तय होगा वृंदावन में किसे मिलेगा विकास प्राधिकरण का प्लाट, जून में शुरू हो जायेंगे रजिस्ट्रेशन

May 17, 2024

बच्चे देश – प्रदेश के भविष्य, सभी सरकारी सुविधा उपलब्ध कराये प्रशासन : डा देवेन्द्र

0

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से परिक्रमार्थी झुलसे , युवक की मौत आधा दर्जन घायल

0

अपने फोन में ऐसे बढ़ाएं वाई-फाई की स्पीड

0

नौहझील : लड़की को बिटौरा में जिन्दा जलाकर मार डालने की चर्चा

0
दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

दिल्ली पहुंचे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, प्रधानमंत्री मोदी ने गले लगाकर किया स्वागत

December 4, 2025
अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

अंतर्राष्ट्रीय रेस्टोरेंट बार चेन रोमियो लेन का मथुरा में हुआ उद्घाटन

December 4, 2025
मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

मथुरा पुलिस लाइन में 17वी अंतर्जनपदीय पुलिस क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कासगंज की टीम 126 रन से पराजित

December 4, 2025
विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

विकास को मिली नई गति: पार्षद मुन्ना मलिक ने 15 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों का किया शिलान्यास

December 4, 2025

Recent News

Follow Us

Browse by Category

  • English News
  • Uncategorized
  • अन्तराष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • ट्रेंडिंग न्यूज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म
  • पर्यटन
  • मथुरा
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • राज्य
  • राशिफल
  • राष्ट्रीय
  • लेख/सम सामयिकी
  • स्वास्थ्य
4719045
Views Today : 1515

Contact Info

Address : दैनिक राजपथ, गली शहीद भगत सिंह जनरल गंज
मथुरा -281001( यूपी)

Contact Number : 9412661665, 8445533210

Email : danikrajpath@gmail.com
Pawan_navratan@yahoo.com
drajpathmathura@rediffmail.com

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • राशिफल

© 2020 Rajpath Mathura | All Rights Reserved