मथुरा। इन दोनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे कॉरिडोर के संबंध में दिया गया सांसद हेमा मालिनी का बयान चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल ब्यान में हेमा मालिनी ने पत्रकार के पूछने पर कहा था कि जो व्यक्ति बाके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का विरोध कर रहे हैं वह बृज छोड़कर बाहर चला जाए। इस ब्यान से कुछ बृजवासी के दिलों में ठेस लगी और उन्होंने सोशल मीडिया पर सांसद हेमा मालिनी को ट्रोल करना शुरू कर दिया तथा उन्हें बाहरी बताकर ब्रज छोड़ने का सुझाव दिया।
चारों और से घिरती देख सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा ने मीडिया को सफाई पत्र जारी करते हुए कहा है कि हेमा जी का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह लोकसभा चुनाव 2024 से पूर्व का है जिसे दिखाकर संपादित अंश दिखाई जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सांसद हेमा का कहना है कि श्री बांके बिहारी कॉरिडोर निर्माण प्रकरण माननीय सर्वोच्च न्यायालय के अंतर्गत लंबित है इसलिए कॉरिडोर का निर्माण होना या ना होना माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार होगा। सांसद का कहना है कि मैं बृजवासियों के प्रति पूर्ण रूप से श्रद्धा का भाव रखती हूं और मेरे द्वारा किसी भी बृजवासी के प्रति प्रतिकूल नहीं बोला गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.