गोवर्धन। उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने पैदल गिरिराज सप्तकोसीय परिक्रमा कर मनौती मांगी। परिक्रमा के दौरान गोवर्धन नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती प्रभा देवी शर्मा के निवास पर उनका भव्य स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
रविवार रात उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने मांट विधायक राजेश चौधरी सहित गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा की। परिक्रमा मार्ग में गोवर्धन चेयरमैन के आवास पर चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा व संदीप कौशिक ने जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का दुपट्टा ओढ़ा कर स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने चेयरमैन प्रभा देवी शर्मा से धार्मिक नगरी के विकास पर चर्चा करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। धार्मिक यात्रा के दौरान उनके साथ दर्जनों समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता साथ थे।
इस अवसर पर वृन्दावन नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता मुकेश गौतम नीमगांव प्रधान जुगल पटेल पूर्व प्रधान सुरेंद्र चौधरी भाजपा नेता सुशील अग्रवाल विष्णु सैनी आदि प्रमुख रूप से साथ थे।