मथुरा। वृंदावन में श्रद्धालु पर्यटकों की सुविधा के लिए मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल के द्वारा सूचना केंद्र तथा नेचर वॉक बनाने के लिए तैयारी की जा रही है। इस संदर्भ में महापौर ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा को देखते हुए हजारी मल सोमानी कॉलेज के पास अतिथि ग्रह का समुचित विकास तथा इसी परिसर में आधुनिक सूचना केंद्र का निर्माण भी कराया जाएगा। ताकि उन्हें सुविधाजनक जानकारी उपलब्ध हो सके।
इसके अलावा यमुना नदी पर घाटों का विकास नीम बावड़ी के पास तट का सुद्रढीकरण तथा नेचर वाक निर्माण कराया जाएगा ताकि धार्मिक पर्यटन के साथ साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया जा सके। इन सभी विकास कार्यों के लिए 41 करोड रु की लागत से तैयार की जा रही योजना का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.