मथुरा। जनपद में यमुना नदी में आई बाढ़ विभीषिका को देखते हुए जिला प्रशासन के सहयोग के लिए स्वयंसेवी संगठन, धर्माचार्य अपना अपना योगदान देने में युद्ध स्तर पर जुड़ गए हैं। वृंदावन के मलूक पीठाधीश्वर की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए अपने आश्रम में दो बड़े हाल उपलब्ध कराए गए हैं जिनमें उनका भोजन पानी रहने की व्यवस्था की गई है। आश्रम की तरफ से 400 स्वयंसेवकों की टीम दी गई है जो बाढ़ की चपेट में आए पशुओं को बचाने में जुटे हुए हैं।
इसके अलावा स्थान स्थान पर अलग-अलग संगठन के लोग बाढ़ पीड़ितों के लिए भोजन तथा जरूरी सामान मुहैय्या करा रहे हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा बनाए गए बाढ़ आश्रय स्थलों पर 24 घंटे भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी सीपी सिंह सभी बाढ़ आश्रय स्थलों की पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं। मथुरा वृंदावन महानगर क्षेत्र में नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश और ग्रामीण क्षेत्रों में एडीएम वित्त पंकज वर्मा एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार एसडीएमओ के साथ बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं। जिलाधिकारी सीपी सिंह का कहना है की देवीय आपदा की इस संकट की घड़ी में पीड़ितों को हर संभव मदद देने के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।
शहरी क्षेत्र में घाट किनारे नगर निगम ने टीन शेड और बल्लियों से बैरिकेडिंग कर दी हैं ताकि आम नागरिक बाढ़ के पानी से दूरी बनाए रखें। विधायक श्रीकांत शर्मा, राजेश चौधरी अपने-अपने क्षेत्रों में समस्याओं के निदान करने में रात दिन एक किए हुए हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.