मथुरा। महानगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र वार्ड 36 जयसिंहपुरा के खादर में मदद के लिए नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के दल ने बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन के पैकेट और पानी वितरित किया गया। यह मदद ऐसे लोगों को दी गई है जिन्होंने बाढ़ के चलते अभी तक अपने घरों को नहीं छोड़ा है।
स्टीमर में बैठकर घर घर जाकर भोजन के पैकेट और पानी वितरित किया गया। नगर निगम प्रशासन और पार्षदों के दल ने हर संभव मदद का लोगों को भरोसा दिया। इस मौके पर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी, भाजपा नेता चौधरी तिलकवीर सिंह, स्थानीय पार्षद/कैबिनेट सदस्य राकेश भाटिया, पार्षद राजीव कुमार सिंह, पार्षद मुन्ना मलिक, पार्षद देवेंद्र कुमार, रवि चौधरी, सौदान कुंतल, राजेश कुमार रावत, समीर आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.