मथुरा। 12 सितम्बर को कृष्णकुलम ग्रूप से जुड़े सभी संस्थानो में डॉ. नीता शर्मा स्मरण दिवस के रूप में याद किया जाता हैं। उनकी मृत्यु 12 सितंबर 2021 को हुई थी। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हम सब के बीच रहेंगी। वह आज भी हमारी यादों में जिंदा हैं। उनकी पुण्यतिथि पर सभी ने उन्हें याद किया। डॉ. नीता शर्मा ने अलीगढ के इगलास क्षेत्र में राधा इंटरनेशनल एकेडमी नाम से एक स्कूल की स्थापना की और इसके साथ साथ वह सीबीएसई के बहुत से स्कूलों और शैक्षिक संस्थानो से जुड़ी हुई थी। उन्होंने शिक्षा के सुधार के लिए विशेष कार्य किया।
कृष्णकुलम स्कूल के सेक्रेटेरी ई. दीपक मुकुटमणि ने कहा कि डॉ. नीता आज शारीरिक रूप में हमारे साथ नही हैं परंतु उनके द्वारा बच्चों के लिए कार्य, उनकी प्रेरणा, आदर्शों के रूप हम सभी के बीच सदैव जीवित रहेंगी । उन्होंने कृष्णकुलम के बोर्ड की मेम्बर रहते हुए बहुत से बदलाव करवाए जिससे स्कूल को उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता मिली ईश्वर उनकी दिव्य आत्मा को शांति प्रदान करें।
कृष्णकुलम विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कृष्णकुलम के सभी अध्यापक – अध्यापिकाओं व विद्यार्थियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.