मुंबई। टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान हो गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का चयन किया है जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले इस मेगा इवेंट में खेलेंगे। चयन समिति की बैठक सोमवार की दोपहर को हुई, जिसमें 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल होंगे। मेन टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। उन्हें तथा दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीमें चुना गया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है। चोटिल रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप की फाइनल फिफ्टीन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है। एशिया कप 2022 वाले स्क्वॉड से रवि बिश्नोई और आवेश खान बाहर हैं। बाकी 13 खिलाड़ी वही हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। भारतीय टीम ने एशिया कप में खराब प्रदर्शन किया था और टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।
टीम इस प्रकार हैं- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।
रिजर्व खिलाड़ी: मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.