मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा भाजपा के निष्ठावान व वरिष्ठ कार्यकर्ता तपेश भारद्वाज को भाजपा मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल द्वारा भाजपा शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ का सह संयोजक मनोनीत किया गया है ।
तपेश भारद्वाज भाजपा महानगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता होने के साथ साथ मथुरा की जीएलए यूनिवर्सिटी में कार्यरत हैं, उनके द्वारा पूर्व में भाजपा छावनी मंडल के उपाध्यक्ष के रूप में अच्छा कार्य किया गया था, इसके पश्चात मथुरा महानगर कार्यकारिणी में रहे तथा महानगर में भाजपा के लिए कार्य करते हुए उनका उत्कृष्ट योगदान रहा है।
उनको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी तथा अच्छे कार्यकाल की अग्रिम बधाई दी ।