जीआईसी कॉलेज से श्मशान घाट जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

मथुरा। शहर के जनरल गंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के समीप से ध्रुव घाट श्मशान घाट की जर्जर सडक का निर्माण कार्य मथुरा-वंदावन विकास प्राधिकरण द्वारा कराया जायेगा।

रविवार को निर्माण कार्य का शुभारंभ पूजन वार्ड नं. 48 की पार्षद श्रीमती ऋचा चतुर्वेदी, श्मशाम घाट संचालन समिति के सरंक्षक गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी एवं विकास प्राधिकरण के सदस्य भाजपा नेता नवीन मित्तल द्वारा किया गया। सड़क निर्माण कार्य शुभारंभ के मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेन्द्र अग्रवाल, शशिभानु गर्ग, हरीश अग्रवाल, सुनील चतुर्वेदी, के.के. पचौरी, सचिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

ज्ञात रहे कि उक्त सडक श्मशान घाट जाने का मुख्य मार्ग है, वर्तमान में खरंजायुक्त सडक जगह-जगह से धंस गई है वहीं सीवर का गंदा पानी कई स्थानों पर भर जाता है। विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप के संज्ञान में जब ये बात नवीन मित्तल द्वारा रखी गई तो उन्होंने तत्काल सडक निर्माण का आदेश कर दिया।

भाजपा युवा नेता हरीश अग्रवाल सराफ का कहना है कि इस सड़क के बनने से खासकर अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी