प्रसिद्ध व्यवसाई श्याम देव वर्मा का स्वर्गवास

मथुरा। शहर के प्रसिद्ध व्यवसाई समाजसेवी श्याम देव वर्मा का आज प्रातः स्वर्गवास हो गया। वे करीब 78 वर्ष के थे । होली गली गोपाल पुरा निवासी श्याम देव वर्मा कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता ।

उनकी जनरल गंज क्षेत्र में पवन पुस्तक भंडार के नाम से दुकान है। स्व वर्मा ने अपनी पीछे रोते बिलखते चार पुत्र तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ा है। रविवार दोपहर ध्रुव घाट पर उनका विधि विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया।