बंदर पकड़ो अभियान को लेकर अब होली गेट पर नहीं होगा धरना प्रदर्शन

मथुरा। मथुरा वृंदावन नगरीय क्षेत्र में नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ो अभियान चलाए जाने के चलते 7 सितंबर को होली गेट पर आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।

रविवार को वार्ता के दौरान बन्दर भगाओ अभियान के बारे में गौरव चतुर्वेदी एड. ने बताया कि शहर की जनता को बन्दरों के आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था अभियान के अंतर्गत 7 सितंबर को होलीगेट चौराहे पर विशाल धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था जिसे स्थगित कर दिया गया है। अब नगर निगम द्वारा बन्दर पकड़वाने का कार्य शुरू कर दिया गया है फिर भी कुछ लोग राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के चलते अनावश्यक श्रेय लेना चाह रहे हैं जो अनुचित है। भूपेंद्र चतुर्वेदी गप्पी ने बताया कि इस अभियान के कारण स्थानीय प्रशासन ने हमारी माँग *मथुरा बन्दर मुक्त हो* को स्वीकार कर लिया है इसलिए अभी धरना प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं रह गया।

कपिल चतुर्वेदी ने कहा कि अभियान से जुड़े लोगों ने पूर्व में मेयर नगर आयुक्त तथा जिलाधिकारी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया था जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए शहर में से प्रतिदिन बन्दरों को पकड़ा जा रहा है। लालजीभाई शास्त्री ने बताया कि बन्दरों के पकड़े जाने से जनता राहत की सांस ले रही है मथुरा की जनता बन्दरों के आतंक से भय से साये में जीवन जीने पर मजबूर थी जिस विकराल समस्या पर हम सभी सदस्यों द्वारा अभियान चलाया गया जो गैर राजनीतिक है और जनता के सहयोग से हमारा अभियान सफल भी हुआ।

इस दौरान प्रमुख रूप से उपेन्द्र नाथ कप्पो गुरु विजय चतुर्वेदी अमित चिन्टू मोहित चतुर्वेदी सुमित राजाबाबू प्रदीप बब्बू पन्कजेश लालू विवेक चतुर्वेदी राजीव गुरु बाबुलनाथ योगेश चतुर्वेदी अमित चन्दा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।