इंडिया टीवी के पत्रकार के पिता का निधन, श्रद्वा सुमन अर्पित

मथुरा। इंडिया टीवी के जिला ब्यूरो मोहन श्याम शर्मा के पिता डालचंद शर्मा का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बड़े बेटे भिक्की शर्मा ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। श्री शर्मा के निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. डालचंद शर्मा एक अच्छे समाजसेवी के रूप में सदैव याद किए जायेंगे ।

वह मूल रूप से तहसील छाता के चौमुंहा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पसोली के रहने वाले थे। उन्होंने गांव में रहकर सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दिया। उनके पुत्र मोहन श्याम शर्मा अधिवक्ता और इंडिया टीवी के जिला ब्यूरो रहते हुए आम जन की सेवा करते है । अपने पिता की प्रेरणा से मोहन श्याम शर्मा ने कोरोना काल में काफी संख्या में लोगों की मदद कर अहम योगदान समाज में दिया है। उनके निधन पर समाज सेवी व पत्रकारों के साथ-साथ शहर के गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

समाजसेवी डालचंद्र के निधन पर पत्रकार नितिन गौतम पवन गौतम रवि चौधरी मातुल शर्मा मदन गोपाल हरे कृष्णा अनूप शर्मा मांनीष चौधरी सुनील चतुर्वेदी ब्रज बिहारी पिंकू बंसल योगेश यादव अनू अग्रवाल सुनील शर्मा डॉ. विजेंद्र तिवारी डा. भाष्कर तिवारी डॉ. राहुल सारस्वत ने श्रद्वा सुमन अर्पित किए है।