मथुरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में शहर के डेम्पियर नगर स्थित भगत सिंह पार्क में नगर निगम के महापौर डा मुकेश आर्यबन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पार्षद राजेश सिंह पिंटू हेमन्त अग्रवाल अधिशासी अभियंता एसपी मिश्रा आदि के द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने अवगत कराया कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक वृक्षारोपण का कार्य नगर निगम क्षेत्रार्न्तगत मानसून सत्र से पूर्व कराया जायेगा। वृक्षों की सुरक्षा हेतु ट्री-गार्ड एवं तार-फैंसिंग का प्रयोग किया जायेगा। निगम द्वारा वृक्षों का रख-रखाव भी कराया जायेगा।
उन्होंने कहा कि आज वृक्ष ही जीवन है यह कोरोना काल से पूरी तरह सच साबित हो चुका है। वृक्ष के बिना अब मानव का जीवन अधूरा है। लोगों को वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा अपने महत्वपूर्ण कार्यों की सूची में शामिल कर लेना चाहिए।
महापौर मुकेश आर्य बंधु ने कहा कि वृक्ष भगवान के स्वरुप है जैसे नर सेवा नारायण सेवा है ऐसे ही वृक्ष की सेवा भगवान की पूजा है। समाज को स्वस्थ बनाए रखना है तो अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण बहुत ही आवश्यक है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.