ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने की देवरहा बाबा घाट पर पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत
मथुरा । उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद की नगर निकायो को इस मानसून सत्र में 26 हजार से अधिक पौधा रोपित करने का लक्ष्य दिया है जिसमें से 16600 नगर निगम पेड़ पौधे लगाएगा बाकी 10,000 सभी नगर पालिका नगर पंचायतों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगाने हैं। नगर निगम सबसे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े ग्रामीण क्षेत्र बाकलपुर अदूकी छटीकरा लक्ष्मी नगर से बल्देव मार्ग आदि स्थानों पर लोक निर्माण विभाग की मदद से 3 हजार पौधे रोपित करेगा। द्वितीय फेस में नगर निगम सीमा अंतर्गत 30 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड पर पेड़ पौधे तथा वृंदावन में कुंभ मेला संरक्षित क्षेत्र में 8 किलोमीटर सड़क के दोनों साइड 3000 पौधे लगाए जाएंगे ।
नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार इस अभियान की शुरुआत शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा देवरहा बाबा घाट पर वृक्षारोपण से की गई है। जून-जुलाई में अभियान पूरा कर लिया जाएगा वृक्षारोपण के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
जयसिंह पुरा खादर में बनेगी निगम की उपवन वाटिका
शहर के जयसिंह पुरा क्षेत्र में मथुरा वृंदावन नगर निगम करीब 7 हेक्टेयर भूमि पर उपवन वाटिका बनाने जा रहा है। यमुना किनारे इस भूमि पर छायादार फलदार वृक्ष लगने से आम नागरिकों को स्वच्छ हवा रहित वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। नगर आयुक्त अनुनय झा के अनुसार इस वाटिका में विभिन्न प्रजाति के 7000 पेड़ पौधे रोपित किए जाएंगे। समूची भूमि के तीन साइड तार फेंसिंग कराई जाएगी। यमुना जी साइड खुला रखा जाएगा । पांच समरसेबल पौधों को पानी देने के लिए लगाने के साथ-साथ दो माली यहां तैनात किए जाएंगे ताकि वह पेड़ पौधों की देखभाल कर सकें। इसमें तीन फेस में वृक्षारोपण होगा। सबसे पहले यमुना जी की ओर जामुन के वृक्ष लगाए जाएंगे इसके पश्चात बेर अमरुद फिर सड़क साइड में नीम पीपल लगाया जाएगा। इसके अलावा वाटिका की ओर जाने वाले रास्तों का भी निर्माण किया जाएगा।
Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.