मथुरा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय के पराविधिक स्वयं सेवकों का छैः दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुक्रवार से शुरू हो गया। जनपद न्यायालय के सैन्ट्रल हाल मे प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मोटर एक्सीडेंट क्लेम ट्रिव्यूनल के प्रैसिडिंग आफीसर आर डी सिंह व प्राधिकरण की सचिव दीक्षा श्री ने मां सरस्वती की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
प्राधिकरण सचिव दीक्षा श्री ने सभी पराविधिक सेवको से परिचय कर उनको पराविधिक सेवको के उद्देश्य व नियम समझाये । इसके बाद एम ए सी टी के आफीसर आर डी सिंह ने हिन्दू विवाह अधिनियम क्रिश्चियन विवाह अधिनियम स्पेशल विवाह अधिनियम व मुस्लिम मसिलाओ के संरक्षण एक्ट तथा अपर सिविल जज जू. डि. अम्बर राना ने संविधान की बारीकियो व समाज हित में उपयोग की जानकारी दी। शिविर में प्राधिकरण द्वारा नियुक्त अधिवक्ता अरविंद कुमार व नीरज राठौड ने परिवार न्यायालय अभिभावक व वच्चो के अधिनियम सहित अन्य जानकारिया पराविधिक सेवको को दी। इस अवसर पर अपर जिला जज श्रीमती छाया शर्मा यू डी सी पीयूष पुरोहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.