मथुरा। पूर्व मंत्री एवं मथुरा वृंदावन क्षेत्र के विधायक श्रीकांत शर्मा एवं डीएफओ रजनीकांत मित्तल द्वारा श्री राधा वैली रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी में
वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा के पर्यावरण संतुलन हेतु वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है । उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही कॉलोनी में देशी कदम्ब के वृक्षों का वृक्षारोपण कराएंगें।
डीएफओ श्री मित्तल ने वृक्षारोपण उपरांत समिति के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा की वृक्षारोपण मानव जीवन के लिए संजीवनी है । उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही श्री राधा वैली में कैंप लगवा कर प्लांट वितरण का कार्यक्रम कराएंगे जिसमें सोसाइटी में चहुँ ओर हरियाली हो सके। इससे पूर्व समिति अध्यक्ष उमेश भरतिया एसडी शर्मा सुनील अग्रवाल डॉ. शैलेश सिंह आदि ने दुपट्टा उढाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ पौधा रोपित किये गए जिसमें जामुन कदम बेलपत्र शहतूत करी पत्ता देसी कदम सहित विभिन्न वैरायटी के पौधे लगाए गए ।
इस अवसर पर बीडी शर्मा चौ.आर.के. सिंह पी.के. गोयल कविता चौधरी अखिल अग्रवाल दीपक खंडेलवाल गुप्ता जी वेजिटेबल वाले श्याम सुंदर अग्रवाल बी डी राना मनोज अग्रवाल राजेश अग्रवाल कपड़े वाले अजीत अग्रवाल श्रीमती राधा अग्रवाल श्रीमती अल्पना भरतिया डॉ. विनीता सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी निवासी मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.