मथुरा।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद के सभी स्कूल प्रबंधकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत पात्र छात्र-छात्राओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण एवं दाखिला सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन विद्यालयों द्वारा आरटीई के अंतर्गत आवंटित सीटों पर पूर्ण प्रवेश नहीं लिया जाएगा, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा डीएम ने जनपद में संचालित सभी सीबीएसई एवं आईसीएसई स्कूलों को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को किताबें और ड्रेस खरीदने पर 25 प्रतिशत तक की छूट दी जाए, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम हो सके।
फीस वृद्धि को लेकर भी जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि विद्यालय केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही फीस बढ़ाएं। यदि किसी स्कूल द्वारा नियमों के विपरीत अतिरिक्त फीस वसूली की शिकायत मिलती है, तो जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखना सभी विद्यालयों की जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.