ब्रज गंगा रेजीडेन्सी सोसायटी में हुआ भव्य दिव्य योग समारोह

मथुरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य मे महानगर की प्रतिष्ठित आवासीय कॉलोनी ब्रज गंगा रेजीडेन्सी सिविल लाइन्स में योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सुबह 6.30 बजे से प्रारम्भ हुए एक घंटे का योग सत्र सोसाइटी के अध्यक्ष हरेंद्र कुमार शर्मा एडवोकेट जो कि योगाचार्य भी हैं द्वारा सम्पादित किया गया। हँसी ख़ुशी के माहौल में सोसाइटी के लोगों ने योग कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि योग हर व्यक्ति को करना चाहिए ज्यादा देर नहीं कुछ समय के लिए किया गया प्रतिदिन का योग हमको स्वास्थ्य एवं निरोग बनाए रखेगा। कार्यक्रम के अंत में नींबू की शिकंजी का वितरण किया गया। योग सत्र में प्रमुख रूप से रेखा शर्मा, राजीव एवं रेखा मेहरोत्रा, मनोज एवं रेनू सिंघल, विजय प्रकाश एवं रेखा मकरारिया, जय सिंह चौहान, चंद्र मोहन अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, अनिल सिंघल, आकाश नवरत्न, बी.डी.शर्मा, विजय कुमार मिश्रा, संगीता अग्रवाल, पूनम वर्मा, रितु चौकसी, तनु यादव, दिनेश गुप्ता इत्यादि ने भाग लिया।