यूपी में 8 ADM और 5 SDM के तबादले:3 अफसर निर्वाचन अधिकारी कार्यालय भेजे गए

लखनऊ । योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 14 अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इनमें अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और नगर निगम के अधिकारी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक, तीन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।

शिव प्रताप शुक्ला को झांसी के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पद से हटाकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। संजय चावला को आजमगढ़ से झांसी में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है। सिद्धार्थ को रायबरेली से आजमगढ़ में इसी पद पर भेजा गया है, जबकि अशोक कुमार गुप्ता को गोंडा के उपजिलाधिकारी पद से रायबरेली का अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बनाया गया है।

लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त रहे विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया गया है। प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है। उन्नाव के उपजिलाधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त बनाया गया है।

सिद्धार्थनगर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौरव श्रीवास्तव को भी मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्यकारी अधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है। इटावा के अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बनाया गया है।

जालौन के उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश को इटावा का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है। लखनऊ के उपजिलाधिकारी अंकित शुक्ला को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है। आजमगढ़ के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बनाया गया है।

प्रयागराज के उपजिलाधिकारी आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है। वहीं, लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।