मथुरा। स्थानीय लोकसभा सीट पर मतगणना की गिनती में भाजपा की प्रत्याशी हेमा मालिनी ने प्रथम राउंड में बाजी मार ली है। मथुरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 1096 बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को 692 भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी को 4377 मत मिले हैं। सूत्रों के अनुसार अब तक तीन राउंड हो चुके है जिनमे हेमा मालिनी बढ़त बनाये हुए है। गिनती के 21 राउंड होने है।
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को 1712 बसपा प्रत्याशी को 1319 और भाजपा प्रत्याशी को 2212 मत हासिल हुए हैं।
मांट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी को 1931 बसपा प्रत्याशी को 822 भाजपा प्रत्याशी को 3381 मत मिले हैं।
बलदेव विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को 1563 बसपा प्रत्याशी को 2602 हेमा मालिनी को 3567 मत हासिल हुए हैं। छाता विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी को 1677 बसपा प्रत्याशी को 920 भाजपा प्रत्याशी को 2983 निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप को 300 मत हासिल हुए हैं।
मथुरा में लोकसभा चुनाव की मतगणना प्रारंभ हो गई है। सबसे पहले पोस्ट बैलेट डाक मत पत्रों की गिनती का कार्य प्रारंभ हुआ। जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह एसएसपी शैलेश पांडे ने सुबह 5 बजे मतगणना स्थल मंडी समिति में पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं को परखा। प्रत्याशियों के एजेंतो की सुबह 6 बजे से ही एंट्री शुरू कर दी थी।