लखनऊ। पुलिस महानिदेशक होमगार्ड विजय कुमार मौर्य द्वारा आई जी होमगार्ड पद पर संतोष सुचारी का प्रमोशन होने पर रैंक बैच लगाया गया है। उन्होंने आई.जी. होमगार्ड्स लखनऊ मुख्यालय पदभार ग्रहण कर लिया है। श्री सुचारी उत्कृष्ट सेवाओं हेतु 2 बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हुए है।
नवागत आई.जी. होमगार्ड्स श्री सुचारी जनपद कानपुर नगर के दामोदर नगर निवासी है। उनकी पहली ज्वाइनिंग सितंबर 1995 में जिला होमगार्ड कमांडेंट कानपुर के रूप में हुई थी। 2003 में डिविजनल कमांडेंट और 2019 में डीआईजी बनाए गए। अब 2025 में आई.जी. लखनऊ के पद पर प्रमोशन हुआ है।
उन्होंने प्रदेश के जनपद कानपुर नगर, वाराणसी, मुरादाबाद, आगरा, प्रयागराज आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर अपनी सेवाएं दी है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.