मथुरा। नगर निगम में टैक्स जमा करने में छूट का लाभ उठाने के लिए लोगो की लम्बी लम्बी लाइन लगी हुई है आज अवकाश के दिन करीब 32 लाख रु टैक्स जमा हुआ है। उम्मीद है इस माह साढ़े तीन करोड़ रु के आस पास राजस्व जमा हो जायेगा। नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल और नगर आयुक्त अनुनय झा राजस्व जमा कार्यवाही पर पूरी निगाह रखे हुए है।

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम के अनुसार इस माह सितम्बर 2023 मे नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा वर्तमान में कर पर दी जा रही 10 प्रतिशत छूट के कारण बडी संख्या मे भवन स्वामियों द्वारा अपने भवन कर जलकर रू0 एवं सीवरकर का भुगतान किया जा रहा है। 01 अप्रैल से आज 28 सितम्बर तक नगर निगम द्वारा कर करेत्तर मद में रू. 1014.88 (लाख) वसूल किया गया जबकि गत वर्ष इसी अवधि मे रू. 875.51 (लाख) की धनराशि वसूली की गयी थी। वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह सितम्बर मे 28 सितम्बर तक कर करेत्तर मद में कुल रू. 277.69 (लाख) की वसूली की गयी। गुरुवार को 32.47 लाख रु की धनराशि की वसूली की गयी जिसमें कर के मद में रू. 23.68 (लाख) तथा करेत्तर के मद में रू. 8.75 (लाख) की धनराशि वसूली हुई ।
सम्भावना है शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को नगर निगम द्वारा प्राप्त कर लिया जायेगा। कर अधीक्षक उम्मेद सिंह ब्रज कुमार हरेकृष्ण के साथ निगम की टीम लोगो को तत्काल टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित कर रहे है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.