लखनऊ । योगी सरकार ने शुक्रवार को प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर बदल दिए है। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार सन 2012 बैच के IAS उमेश मिश्र DM बिजनौर को DM कुशीनगर तथा सन 2015 बैच के महेंद्र सिंह तँवर VC गोरखपुर प्राधिकरण को DM संतकबीर नगर सन 2013 बैच रामपुर के DM रवींद्र कुमार मन्दार को DM बिजनौर प्रियंका निरंजन (IAS 2013) DM बस्ती को मिर्ज़ापुर अंकित अग्रवाल (IAS 2012) DM एटा को DM रामपुर
प्रेम रंजन सिंह (IAS 2014) मुख्य कार्यपालक अधिकारी बीड़ा को DM एटा अक्षय त्रिपाठी (IAS 2014) विशेष सचिव IT इलेक्ट्रॉनिक्स को कानपुर देहात का DM बनाया गया है ।
इनके अलावा सुभाष चन्द्र शर्मा को प्रमुख सचिव पिछड़ा वर्ग कल्याण बनाया गया है। वह साल 1996 बैच के हैं। इसी प्रकार नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हेमंत राव को राजस्व परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया है। परिषद के अध्यक्ष संजीव मित्तल 30 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.