मथुरा। नगर निगम की सार्वजनिक भूमि पर बने निजी लोगों के सीवर टैंकों को अब जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करते हुए हटाया जायेगा। उक्त निर्णय सड़क निर्माण से पूर्व क्षेत्र के निवासियों द्वारा नगर आयुक्त को दिये शिकायती पत्र के बाद लिया गया।
नगर निगम के वार्ड सं. 35 शक्ति नगर महोली रोड पर सड़क का निर्माण होना है लेकिन सड़क किनारे कई मकान स्वामियों ने अपना पर्सनल सैप्टीक टैंक सड़क पर बना रखा है जोकि सड़क से ऊंचा है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच जल निगम द्वारा क्षेत्र में सड़क निर्माण कराया जाना है लेकिन वहां के निवासी चाहते हैं कि पहले सड़क पर बने सैप्टीक टैंक हटाये जाये। इस संदर्भ में शक्ति नगर महोली रोड निवासयिों ने एक शिकायती पत्र नगर आयुक्त को दिया जिस पर नगर आयुक्त ने महाप्रबंधक जल को मौखिक आदेश दिया कि वह कार्यवाही करें। आदेश मिलते ही महाप्रबंधक जल ने अपने अवर अभियंताओं को निर्देशित किया है कि वह अपने सम्बंधित वार्ड में ऐसे मकान स्वामियों की सूची तैयार करें जिन्होंने नगर निगम की भूमि पर सैप्टीक टैंक बनाये हुए है। सात दिन में इसकी जानकारी दे जिससे उन सैप्टीक टैंकों को तोड़कर जल्द सड़क निर्माण कार्य कराया जायेगा।
इस संबंध में नगर आयुक्त अनुनय झा का कहना है कि काफी संख्या में लोगों ने आम सड़क के नीचे अपने सैप्टीक टैंक बना लिए है जो आये दिन तरह तरह की समस्या खड़ी करते है ,अब निर्णय लिया जा रहा है जिस इलाके में सड़क बनेगी वहां से निजी सैप्टीक टैंक हटाए जायेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.